डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर और कोरोना वॉरियर के रूप में सभी का दिल जीतने वाले सोनू सूद अब  रियलिटी शो रोडीज के नए होस्ट हैं, इस बार वह दक्षिण अफ्रीका में नए सीजन को होस्ट करेंगे। हाल ही में एक्टर इस का खबर का ऐलान एक वीडियो के माध्यम से किया है। इस वीडियो में वह सड़क के किनारे एक स्टॉल पर समोसे का स्वाद लेते हुए अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। इसी के साथ वह कहते हैं, “मैं रोडीज के नए सीजन की मेजबानी करने जा रहा हूं। मैं इसे लेकर काफी उत्साहित हूं क्योंकि शो में बहुत मजा और रोमांच होने वाला है। इस सीजन में देश के सबसे अच्छे रोडीज शामिल होंगे। मैं सोच रहा हूं दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले कुछ समोसे खा लेता हूं, पता नहीं मुझे वहां चाट-समोसा मिले या न मिले।” यहां देखें सोनू सूद का यह मजेदार वीडियो।
 

खबरें और भी हैं…

Source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *