मनाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेरा बूथ-सबसे मजबूत कार्यक्रम मनाली के वन्य प्राणी विभाग में आयोजित किया गया। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के संवाद को सुना।इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, मनाली मण्डल के अध्यक्ष दुर्गा, वरिष्ठ भाजपा नेता छविंद्र ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष चमन कपूर सहित समस्त बूथ पालकों व बूथ के अध्यक्षों ने भाग लिया। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी का संवाद सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मेरा बूथ-सबसे मजबूत कार्यक्रम 

के माध्यम से भाजपा ने डिजिटल प्लेटफार्म पर संवाद का इतिहास रचा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 16 हजार संगठनात्मक मंडलों और 10 लाख बूथों पर तीन करोड़ कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से संवाद किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि अब तक किसी भी राजनीतिक दल या संस्था ने डिजिटल प्लेटफार्म पर इनता बड़ा वर्चुअल संवाद नहीं किया है। उन्होंने कहा कि एक साथ दस करोड़ लोगों से वर्चुअल संवाद कर भाजपा ने रिकार्ड कायम किया है। गोविंद ठाकुर ने कहा कि

अगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा पुन: केंद्र में सत्ता पर काबिज होने जा रही है। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियोजित रूपरेखा के तहत संगठनात्मक कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है। बूथ सशक्तिकरण पर विशेष ज़ोर दिया जा रहा है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साहित है व देशहित में भाजपा की सरकार को लगातार सत्ता में बनाए रखने के लिए दृढ़संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *