मनाली: कुल्लू के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर के उन आरोपों को ग़लत बताया जिस में कहा कि विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने पुराने पुल का उद्घाटन किया। विधायक तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा यह कभी नहीं कहा गया कि उन्होंने ने पुराने पुल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मनाली की भोली भाली जनता को पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर गुमराह कर रहे हैं, मनाली का विकास पूर्व मंत्री को रास नहीं आ रहा है। ब्यास नदी पर 1960के निर्मित लोहे के पुल के निरीक्षण की बात समाचार पत्रों तथा सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंची थी, निश्चित रूप से पुल को अब नया स्वरूप तथा मज़बूती भी मिली है। गौतम ठाकुर ने कहा कि रही बात पुल के बजट की,वह माननीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने एनएचएआई के निदेशक के साथ उपायुक्त कार्यालय कुल्लू में दो बैठकें कर, उन पर यह दवाब बनाया था कि आप ने पुल के इस्तेमाल के पश्चात इसे कंडम कर दिया है,तथा वन टाइम सेटलमेंट के पश्चात एनएचएआई को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग कुल्लू ने 58 लाख रुपए का एस्टिमेट बना कर दिया था, जिस के अगेंस्ट एनएचएआई ने बीस प्रतिशत काट कर 43 लाख रुपए हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग को जारी किए।यह राशि एक किस्म का किराया अथवा सामान को ख़राब कर किसी योग्य न रखने पर, पैसा राज्य सरकार को देना ही होता है। गौतम ठाकुर ने कहा कि यह बात अलग है गोविन्द सिंह ठाकुर ने मंत्री रहते अपनी सरकार में केन्द्र सरकार से इस पुल के लिए बजट लेने के हर संभव प्रयास किये थे, जो कभी सिरे नहीं चढ़ सके। कांग्रेस पार्टी आप के प्रयत्नों की सराहना करती है,मगर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने हमेशा से ही मनाली की अनदेखी की है,जिस का नुक़सान पूर्व विधायक गोविन्द सिंह ठाकुर को भी झेलना पड़ा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर ने कहा कि मौजूदा सुख सरकार मनाली विधानसभा क्षेत्र में दोनों हाथों से पैसा मुहैया करवा रही है।साठ से सत्तर गांव के लोगों से असुविधा के लिए खेद करता हूं कि जिस तरह से एक साथ 25 सड़कों के टारिंग तथा पीसीसी का काम इस सरकार में युद्ध स्तर पर चल रहा है, शीघ्र अतिशीघ्र फिर से नई नवेली सड़कों पर वाहन सरपट दौड़ते नज़र आएंगे। गौतम ठाकुर ने कहा कि मनाली शहर के आसपास की सात पंचायतों नसोगी,मनाली गांव, शलीण, वशिष्ठ, चचोगा, शुरू प्रीणी, जगतसुख के लिए 325 करोड़ की सीवरेज तथा पेयजल योजना के लिए हम सभी गांव तथा होटल व्यवसायी धन्यवाद करते हैं।सीवरेज तथा पेयजल योजना के तहत पाईप डालने का शुभारंभ भी पूर्व विधायक गोविंद सिंह ठाकुर के गांव से *सुख सरकार* कर रही है ताकि आप के गांव कन्याल, छियाल, सिमसा, रांगड़ी को बन रही नई डबल लेन सड़क को फिर तोड़ने की नौबत न आये। Post navigation अटल टनल सहित फोरलेन व एम्स केंद्र सरकार की बड़ी उपलव्धि : गोविंद ठाकुर प्रधानमंत्री के मेरा बूथ-सबसे मजबूत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने लिया भाग, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने वन्य प्राणी विभाग में सुना पीएम का संवाद