मनाली। मनाली विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि ग्रीन टैक्स देने वाले पर्यटक वाहनों को प्राथमिकता में पार्किंग सुविधाएं दी जाएगी। प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने को प्रयासरत है। गौड़ आज मनाली में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। गौड़ ने कहा कि मनाली में पार्किंग के लिए जगह चिन्हित की जा रही है। लगभग पांच हजार वाहनों की पार्किंग बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने को आइस स्केटिंग रिंग बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन नगरी मनाली में 325 करोड़ से सीवरेज व पेयजल की समस्या दूर होगी। उन्होंने कहा कि सालों से सीवरेज की समस्या का सामना कर रहे वशिष्ठ, मनाली गांव, चचोगा, प्रीणी जगतसुख, नसोगी व शालीन पंचायत के हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा।

प्रदेश सरकार ने बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा है। इससे पहले पर्यटन के क्षेत्र में कुछ खास नहीं हुआ है लेकिन इस बार 219 करोड़ की स्वीकृत दी है। सड़कें बेहतर हो गई है जिससे कुल्लू मनाली में पर्यटकों को आमद दो गुना हो जाएगी। पर्यटकों की सुविधाओं के लिए पर्यटन स्थलों सहित सड़क किनारे जगह जगह शौचालयों का निर्माण किया जाएग। रोहतांग दर्रे में जाने के लिए परमिंट मामले को लेकर सरकार माननीय न्यायलय में अपील करेगी ताकि पर्यटक अब बिना परमिंट के रोहतांग आ जा सके। उन्होंने कहा कि अटल टनल बनने के बाद अब रोहतांग में पर्यटन वाहनों का बोझ कम हुआ है। बागवानी के क्षेत्र को सुदृढ करने के लिए सब्जी मंडियों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ जाएगा। जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से सीएम द्वारा डेढ़ सौ करोड़ के विभिन्न कार्यों की घोषणाएं की जा चुकी है यह सब व्यवस्था परिवर्तन का परिणाम है। लेफ्ट बैंक की टायरिंग भी जल्द होने वाली है। सिविल अस्पताल मनाली को लेकर चरमराई व्यवस्था को उन्होंने माना कि हालात खराब है। भाजपा सरकार में अनदेखी हुई है। बहुत जल्द हालात सुधारने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर हर विधानसभा में एक स्वस्थ्य केंद्र ऐसा बनाया जा रहा है जहां 24 घण्टे हर सुविधा मिलेगी। बजट में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा है। मनाली अस्पताल के भी अच्छे दिन आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *