मनाली। रविवार शाम चार बजे मनाली के साथ लगते शुरू गांव में अचानक दो मंजिला मकान में आग लगने से अफरा तफरी फैल गई। पता चलते ही ग्रामीण घटना स्थल की ओर भागे ओर आग बुझाने में जुट गए लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मनाली की टीम हेम राज के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन ग्रामीण मान चन्द पुत्र हरदयाल को आग से 10 लाख का नुकसान हुआ है। अग्निशमन प्रभारी प्रेम ने बताया कि मान चन्द पुत्र हरदयाल निवासी शुरू को आग से 10 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्हें शाम चार बजकर पांच मिनट में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। उन्होंने बताया कि आग से एक कमरे का दो मंजिला मकान जल गया लेकिन साथ लगते घर को बचा लिया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मकान दो मंजिला लकड़ी का था जिसमे धरातल वाले कमरे में घास रखा था तथा उपर वाले कमरे में नेपाली किरायेदार रहते थे जो कल से ही यहां रह रहे थे। आज खाना बना रहे थे तो अचानक गैस सिलेंडर में गैस लीक होने के कारण आग लग गयी तथा सारे घर में फ़ैल गई l आगजनी में कोई भी व्यक्ति जला ना है केवल घर का नुक्सान हुआ है।एसडीएम मनाली ड़ा. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रभावित परिवार को जल्द ही फौरी राहत प्रदान की जाएगी। Post navigation प्रेरणा और अंशुल को मिस डीएवी और मिस्टर डीएवी के खिताब, डीएवी स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया विदाई समारोह मनाली में हजारों वाहनों की पार्किंग व्यवस्था करवाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार : चमन कपूर