मनाली। मनाली प्रदेश सरकार को जनकल्याण के लिए नए कार्य करने चाहिए न कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यों को द्वेष की भावना से बंद करना । ये बात पूर्व भाजपा सरकार के मंत्री गोबिंद ठाकुर ने कही । उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सत्ता में आते ही बदले की भावना से कार्य कर रही है। गोबिंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मनाली विधानसभा की ही अगर बात की जाए तो वाशिंग, जिंदौड़, बनोगी, और बंदरोल पंचायतों में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों जो फंक्शनल थे सरकार ने उन्हें डी नोटिफाई कर दिया है। कराडसू पंचायत के तहत खोली गई आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी भी बंद कर दी गई है। इसी तरह हरिपुर , सोयल , राऊगी, सलिंगचा की वेटरनेरी डिस्पेंसरियों जबकि हलाण -1 , नथान, के उप स्वास्थ्य केंद्र भी निरस्त कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मनाली विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक भुवनेश्वर गौड़ को नए काम करने चाहिए उन्होंने कहा कि जो भी मनाली के लिए नए विकास कार्य किए जायेंगे उनका वे खुले दिल से स्वागत करेंगे। गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल शुरू कर रही है । उन्होंने कहा कि अच्छी बात है प्रदेश का विकास होना चाहिए लेकिन उन्हें ये मालूम है कि मनाली विधानसभा के अंतर्गत ये स्कूल जगतसुख पंचायत में खोला जा रहा है । उन्होंने ये भी आशंका जताते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने जगतसुख में संस्कृत महाविद्यालय स्वीकृत किया है और वर्तमान सरकार उसे बंद करके उसी जगह पर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने का मन बना रहे है जो कि सही नहीं है। उन्होंने स्थानीय विधायक से ये अनुरोध किया है कि अगर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलना चाहते हैं तो उसके लिए कहीं अन्यत्र जगह का चयन किया जाए और संस्कृत महाविद्यालय से छेड़छाड़ न की जाए , गोबिंद ठाकुर ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो भाजपा कानून का सहारा लेगी । पतलीकुहल में बनने वाले बस स्टैंड को लेकर गोबिंद ठाकुर ने कहा कि जिसका बस स्टैंड का भूमि पूजन स्थानीय विधायक कर रहे हैं उसका सारा काम भाजपा सरकार के समय हो चुका है और 7 करोड़ 69लाख 27 हजार 4 सौ 63 रुपए के बजट का भी प्रावधान जयराम ठाकुर की पूर्व भाजपा सरकार ने कर दिया था। उन्होंने कहा कि सरकारें आती जाती रहती हैं पर कोई भी सरकार पूर्व में चल रहे कामों को बंद नहीं करती । गोबिंद ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ही एक ऐसी सरकार बनी है जो बदले की भावना से काम कर रही है। Post navigation पतलीकूहल में साढ़े 6 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा सब्जी मंडी का निर्माण औषधीय पौधों की खेती, आय बढ़ाने का अतिरिक्त विकल्प: सुंदर ठाकुर