मनाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने पतलीकूहल सब्जी मंडी का किया भूमि पूजन पतलीकूहल में साढ़े 6 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा सब्जी मंडी का निर्माण मनाली। मनाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने आज अपने गृह विधानसभा क्षेत्र मनाली के दौरे के दौरान पतलीकूहल में करीब साढ़े 6 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रहे सब्जी मंडी का भूमि पूजन किया ।इस दौरान विधायक भुवनेश्वर गौड़ का पतलीकूहल में पँहुचने पर स्थानीय जनता और प्रशासनिक अधिकारियों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नेता दवेन्द्र नेगी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। वंही इस दौरान भुवनेश्वर गौड़ ने मिडिया से रूबरू होते हुए कहा कि पहले यह सब्जी मंडी छोटे क्षेत्र पर चल रही थी और क्षेत्र वासियों की मांग पर सांसद प्रतिभा सिंह ने उन्हें यह स्थान उपल्बध करवाया गया था । उन्होने कहा कि आज तकरीबन साढ़े 6 करोड़ रूपए की लागत से इस सब्जी मंडी का आज उनके द्वारा भूमि पूजन किया गया।उन्होने कहा कि यह सब्जी मंडी हमारे क्षेत्र के बागवानों की रीड की हडडी है। यह मनाली विधानसभा क्षेत्र की मध्यम सब्जी मंडी है और इसका क्षेत्रफल काफी बड़ा है। उन्होने कहा कि इस सब्जी मंडी के बनने से घाटी के बागवान घर द्वार पर ही अपने उत्पादों को बेच सकेंगे। Post navigation उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता, विकासकार्यों को निश्चित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार सत्ता में आते ही बदले की भावना से कर रही काम : गोविंद ठाकुर