विंटर क्वीन व वायस ओफ विंटर कार्निवाल के आडिशन 29 को शिमला में छह जनवरी को चुनी जाएगी मनाली विंटर क्वीन, मिलेगा एक लाख इनाम मनाली(नितिन शर्मा)। विंटर क्वीन व वायस ओफ विंटर कार्निवाल के आडिशन 29 दिसंबर को शिमला में जबकि 30 को कुल्लू में आयोजित किए जाएंगे।मनाली में विंटर कार्निवाल की तैयारियों जोरों पर हैं। मनाली विंटर क्वीन 2022 और वॉयस ऑफ कार्निवाल का आयोजन दो से छह जनवरी तक मनाली में होगा। सौंदर्य प्रतियोगिता और गायन प्रतियोगिता का छह जनवरी को ग्रैंड फिनाले होगा। समय की कमी के कारण इस बार सौंदर्य और गायन प्रतियोगिता के आडिशन के लिए दो स्थान ही निर्धारित किए हैं।कार्निवाल में चुनी जाने वाली मनाली विंटर क्वीन को एक लाख और वॉयस ऑफ कार्निवाल के विजेता को 50 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। कार्निवाल आयोजन और ऑडिशन कमेटी के प्रभारी तारु नेगी और दिव्यांगना ने कहा कि इन दोनों प्रतियोगिताओं के लिए 29 दिसंबर को शिमला में जबकि 30 को मंडी में और दो जनवरी को मनाली में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। मनाली विंटर क्वीन की सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए 1500 रुपये एंट्री फीस रहेगी। इसके लिए 17 से 25 आयु वर्ग की प्रतिभागी पात्र हाेंगी, जबकि 5 फीट तीन इंच कद की शर्त रखी गई है। उपविजेता को 50 हजार, सैकिंड रनरअप को 30 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। एसडीएम मनाली एवं कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष डा. सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि विंटर कार्निवाल की तैयारिया जोरों से चल रही है। कार्निवाल के सफल आयोजन को हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। Post navigation भाजपा मनाली ने किया कांग्रेस सरकार के डिनोटिफाई अभियान के खिलाफ प्रदर्शन मुख्यमंत्री ने विंटर कार्निवाल में महिला मंडलों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर 20,000 रुपये देने की घोषणा की