दो जनवरी को विंटर कार्निवाल का शुभारंभ करेंगे सीएम सुखविंदर सुक्खू : सुरेन्द्र
कहा, सफल आयोजन को लेकर सभी एसोसिएशन के साथ बैठकों का दौर जारी
मनाली। दो जनवरी 2023 को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सक्खू विंटर कार्निवल का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि उपायुक्त कुल्लू के मार्ग दर्शन में उप समितियों का गठन कर लिया गया है। पत्रकारों से बातचीत में एसडीएम सुरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि कार्निवाल के सफल आयोजन को मनाली के विभिन्न संगठनों से बैठकों का जोर जारी है। आयोजन को सफल बनाने के लिए हर व्यक्ति की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। बाहरी राज्य की टीमों को आमंत्रण पत्र भेज दिए गए है। इस कार्निवाल में प्रदेश सहित बाहरी राज्य की दो दर्जन से अधिक टीमों के भाग लेने की उम्मीद है। विंटर क्वीन प्रतियोगिता इस कार्निवाल का मुख्य आकर्षण होगी। जल्द ही कार्निवाल कमेटी विंटर क्वीन और वायस ऑफ कार्निवाल के ऑडिशन करवाएगी। समय की कमी है लेकिन कार्निवाल के सफल आयोजन में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।महिलाओं की कुल्लवी नाटी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। डा. सुरेन्द्र ने कहा कि कार्निवाल की रूप रेखा तैयार है लेकिन सुझावों का स्वागत है।

इससे पहले मंगलवार को विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ उत्सव को लेकर बैठक की। गौड़ ने प्रशासन के साथ साथ उत्सव की सांस्कृतिक समिति के सदस्यों के साथ भी बैठक कर कार्निवाल को सफल बनाने के लिए रूपरेखा बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *