21 अक्तूबर को भाजपा प्रत्याशी गोविंद ठाकुर भरेंगे मनाली में नामांकन, 20 हजार कार्यकर्ता बनेंगे नामांकन के साक्षी मनाली(नितिन शर्मा) । मनाली भाजपा ने विधानसभा चुनावों का शंखनाद सोमवार से कर दिया है। मनाली भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधानसभा चुनावों में पार्टी के कार्यकर्ताओं की प्रचार- प्रसार की जिम्मेवारी सौंपी गई। भाजपा मनाली मंडल के अध्यक्ष दुर्गा ठाकुर ने बताया कि मनाली भाजपा विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ठाकुर 21 अक्तूबर को अपना नामांकन पत्र भरने जा रहे हैं। नामांकन भरने वाले दिन मनाली विधानसभा क्षेत्र के लगभग 20000 कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ठाकुर की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ठाकुर जयराम की सरकार और केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की कुशल नेतृत्व में मनाली विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास हुआ है और आने वाले दिनों में प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। Post navigation क्या मनाली में भाजपा का किला भेद पाएगी कांग्रेस? पूरी खबर जाने के लिए दिए हुए लिंक पर क्लिक करें बंजार से विभा सिंह को भाजपा बना सकती है अपना प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति के पास पहुंचा नाम