क्या मनाली में भाजपा का किला भेद पाएगी कांग्रेस? क्या इस बार फिर से आपसी अंतर कलह के चलते हार का मुंह देखना पड़ेगा कांग्रेस को? मनाली। विधानसभा चुनावों का आगाज हो गया है दोनों पार्टियां भाजपा और कांग्रेस चुनावों में खूब जोर आजमाईश करेंगी। भाजपा का टिकट शत प्रतिशत गोविंद सिंह ठाकुर का तय है और कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशी को तय नहीं कर पाई हैं। आज के दिन में गोविंद सिंह ठाकुर को एक जिताऊ प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है। गोविंद सिंह ठाकुर पिछले तीन चुनावों में लगातार जीतते आ रहे हैं। उनके समर्थकों ने डोर टू डोर जा चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है। यहां पर अगर हम बात वोट बैंक की करें तो भारतीय जनता पार्टी का वोट बैंक एक मजबूत वोट बैंक हैं। जो की सिर्फ भाजपा को ही जाएगा। भाजपा के कार्यकर्ता जीत को लेकर आश्वस्त हैं। यहां पर अगर हम कांग्रेस पार्टी की बात करें तो पिछले तीन चुनावों में लगातार हार का मुंह देखना पड़ा है। कारण सिर्फ एक ही अंतर कलह, जब तक पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजकृष्ण गौड़ थे तो पार्टी संगठित थी और उन्होंने पार्टी में समन्वय बना कर रखा हुआ था। पर आज के दिन में मनाली कांग्रेस संगठित नहीं नजर आ रही है। यही कारण है टिकटों के आवंटन में लेट लतीफी। पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने मनाली विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रत्याशी का टिकट मात्र दस दिन पहले दिया था और हार का मुंह देखना पड़ा था। क्या इस बार भी कहीं यही हाल तो नहीं होने वाला है। Post navigation कुल्लू जिला की चार विधानसभाओं में 329463 मतदाता-आशुतोष गर्ग 21 अक्तूबर को भाजपा प्रत्याशी गोविंद ठाकुर भरेंगे मनाली में नामांकन, 20 हजार कार्यकर्ता बनेंगे नामांकन के साक्षी