कुल्लू। सरकार की अनदेखी व मांगे ना पूरी होने के कारण ग्रामीण राजस्व अधिकारी पटवारी एवं कानूनगो संघ जिला कुल्लू ने सामूहिक अवकाश लेकर रहने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सरकार के द्वारा कोई सुनवाई ना होने के कारण 27-09-2022 व 28-09-2022 को दिन में मोमबत्ती जलाकर नाराजगी प्रकट कर रहे हैं। महासंघ आग्रह करता है कि सरकार हमारी मुख्य मांगे जैसे पटवारी को टेक्निकल स्केल या तनख्वाह में बढ़ोतरी,नायब तहसीलदार कोटा में कानूनगो का कोटा बढ़ाने, पटवारी से कानूनगो प्रमोशन मे सेवाकाल शर्त कम करना या कॉन्ट्रैक्ट पीरियड को रेगुलर सेवा में जुड़ना, करोना काल में बनाई गई तबादला नीति रद्द करना, पटवारी व कानूनगो को आधुनिक सुविधा उपलब्ध करवाना आदि मांगों को यथा शीघ्र पूर्ण करें। यदि मांगे पूरी नहींं हुई तो पटवारी व कानूनगो सड़कों पर उतर जायेंगे। Post navigation भुंतर के इन स्थानों पर 30 सितंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी , जानने के लिए करें क्लिक हिमाचल हाईकोर्ट ने 365 देवी-देवता के कारदारों को किए नोटिस जारी : ओम प्रकाश शर्मा