मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में 20 से 24 सितम्बर तक वोमेन एडवेंचर कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप में देश भर की महान 18 हस्तियां भाग ले रही है। अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग खिलाड़ी आंचल ठाकुर अपने सहयोगियों के साथ इस एडवेंचर कैंप का आयोजन कर रही है। इस कैंप की विशेषता यह है कि महिलाओं द्वारा आयोजित किए जा रहे इस कैंप में महिलाएं ही भाग ले रही हैं। मनाली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आयोजक आंचल ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के लिए इस तरह का कैंप मनाली में पहली बार आयोजित हो रहा है। उन्होंने बताया कि देश भर की महान हस्तियां शूटर अंशुल मोदगिल, क्रिकेटर शुष्मा, अमिषा चौहान, ज्योतिका, यशवी, अश्विनी शिहारा, खुशबू भारद्वाज, महिमा दत्त, शिवनगी राणा, प्राची, अदिति ठाकुर, अमिता नेगी, ऋतु नेगी, तेंजिन, पूनम, पी गोस्वामी, प्रियंका चंदेल व एस पिंगले भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि 14 हजार फीट की ऊंचाई में लाहुल की योग शिक्षिका प्रियंका चंदेल द्वारा योग करवाया जाएगा साथ ही पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, रेपकिंग, राफ्टिंग, रिवर क्रोसिंग जैसी सभी गतिविधियां करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित हो रहे इस पहले विशेष कैंप के सफल आयोजन को बहुत से लोग अपना योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर आंचल के पिता रोशन ठाकुर सहित आंचल के सहयोगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *