मनाली। डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली में आज 2 सितंबर को कुल्लू जिला आपदा प्राधिकरण के सदस्यों ने आकर छात्रों को कृत्रिम तथा प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के कई विभिन्न तरीकों से अब तक करवाया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सबसे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय जी ने आए हुए एनडीआरएफ की टीम तथा श्री प्रशांत सह संयोजक ,श्री शशि कुमार इंस्पेक्टर ,श्री अनिल सिंह सब इंस्पेक्टर का समृति चिन्ह देकर स्वागत किया । टीम के सह-संयोजक श्री प्रशांत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा के समय प्रबंधन के बारे में पहले सोचा जाता है उस समय हमें सहजता से काम लेना पड़ता है। । प्राधिकरण के सदस्यों ने सर्वप्रथम छात्रों को अचानक किसी आपदा के आने पर प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी। उसके उपरांत मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदाओं से बचाव के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल के अंतर्गत आग बुझाने, श्वसन तंत्र की समस्या आने पर किस प्रकार प्राथमिक उपचार, तथा घायलों को किस प्रकार उपचार के लिए ले जाया जा सकता है आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया ।

अंत प्रधानाचार्य महोदय श्री आर एस राणा जी ने भी अपने संभाषण में आए हुए अतिथियों का ऐसी बहुमूल्य जानकारी देने के लिए दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया तथा बार-बार इस प्रकार की जानकारी देते रहने के लिए उनसे आग्रह किया। समाजिक विज्ञान विभागाप्रमुख अध्यापिका ने छात्रों को आपदा प्रबंधन से संबंधित विस्तृत जानकारी देने के लिए एनडीआरएफ की टीम का विद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *