मनाली। चंद्रभागा-13 चोटी के ग्लेशियर की दरार में गिरे कर्नाटका के पर्वतारोहणी का शव निकालने में अहम भूमिका निभाने वाले रेस्क्यू दल को आज मनाली में सम्मानित किया गया। हिमालयन वन्य प्राणी सुरक्षा समिति ने रेस्क्यू दल के सभी पर्वतारोहियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष एवं पर्यावरण विद किशन लाल ठाकुर इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहे। किशन ने कहा कि यह शव रेस्कयू करना किसी चुनोति से कम नहीं था लेकिन पर्वतरोहण संस्थान के जवांजों ने इस कार्य को अंजाम दिया। उन्होंने लाहुली परंपरा के अनुसार सभी को खतग पहनाए और प्रमाण पत्र दिए। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान के अनुदेशक लुदर ने कहा कि कार्य आसान नहीं था। लेकिन, टीम ने हिम्मत नहीं हारी और अभियान पूरा हुआ। गौर हो कि संस्थान की 11 सदस्यीय टीम में वरिष्ठ हिम तथा बचाव अनुदेशक लुदर सिंह, पर्वतरोहण पर्यवेक्षक मोहन लाल व जितेंद्र, पर्वतरोहण अनुदेशक पवन कुमार, भुवनेश्वर दास, स्की अनुदेशक अंकुश कुमार,देश राज, दीना नाथ, अतिथि प्रशिक्षक अमर नेगी, भाग चन्द व जोगिंद्र शामिल थे। सभी ने हिम्मत दिखाते हुए ग्लेशियर की दरार में गिरे ट्रेकर वेद व्यास के शव को निकालने में सफलता पाई। Post navigation स्नो लैंड के रोवर्स एवम् रेंजर्स राज्य स्तरीय निपुण टेस्टिंग शिविर में लेंगे भाग कुल्लू की रेशमा मुख्यमंत्री से संवाद करके गदगद,बोली जीरो बिजली बिल से हुई सालाना 5000 की बचत