कुल्लू। आज स्नो लैंड स्काउट्स एवम् गाइड्स ओपन ग्रुप, कुल्लू की बैठक ग्रुप लीडर वीरेश पठानिया की अध्यक्षता में हैंगआउट रेस्टरों में हुई। यह मीटिंग निपुण कैंप में जा रहे रोवर्स एवम् रेंजर्स को दिशानिर्देश देने के लिए रखी गई थी। मीटिंग की शुरुआत में क्रू काउंसिल के अध्यक्ष गुड्डू राम द्वारा सभी रोवर्स एवम् रेंजर्स का मीटिंग में आने पर स्वागत किया गया और निपुण कैंप में जाने के लिए बधाई दी गई। उसके बाद रेंजर लीडर रितिका ठाकुर द्वारा स्काउटिंग के बारे में बताया गया और यह भी बताया गया की कैंप में किन – किन चीजों का ध्यान रखने की आवश्यकता है। रोवर स्काउट लीडर बीजू ने सभी रोवर्स एवम् रेंजर्स को कैंप के लिए दिशानिर्देश दिए और उन्हें निपुण कैंप की महता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह कैंप सरकारी नौकरी में कैसे सहायता कर सकता है और इस कैंप को करने के नौ महीने बाद रोवर्स एवम् रेंजर्स का राज्य पुरस्कार होता है। ग्रुप लीडर वीरेश पठानिया द्वारा सभी के कार्यों का जायजा लिया गया, साथ में कैंप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया और सभी को कैंप के लिए शुभकामनाएं दी। मीटिंग के अंत में टीम काउंसिल की अध्यक्ष राधा द्वारा सभी रोवर्स एवम् रेंजर का मीटिंग में आने के लिए धन्यवाद किया गया। रेंजर अंजली द्वारा मीटिंग का संचालन किया गया। मीटिंग में सचिव अमन भारती व अंकिता ठाकुर, भूपेंद्र कुमार, राकेश कुमार, चंद्रेश, योजना, शेरोन, आरती मौजूद रहे। Post navigation ठाकुर कुंजलाल दमोदरी ठाकुर ट्रस्ट ने युवक व महिला मण्डलों को वितरित किया सामान पर्वतारोही का शव रेस्क्यू करने वाली टीम को किया सम्मानित