मनाली। ठाकुर कुंजलाल दमोदरी ठाकुर मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी छविंद्र ठाकुर व रजनी ठाकुर ने आज ग्राम पंचायत वशिष्ठ व चचोगा के युवक मण्डलों व महिला मण्डलों को सामान वितरित किया। युवक मण्डलों को क्रिकेट किट सहित वोलीबाल खेल का सामान बंटा जबकि महिला मण्डलों को कुर्सियां व दरियां आवंटित की। दोनो पंचायतों के आठ युवक मण्डलों व आठ महिला मण्डलों को सामान वितरित किया। अपने संबोधन में ट्रस्टी छविंद्र ठाकुर ने कहा कि ट्रस्ट जरूरतमंदों की मदद करने को हर संभव प्रयास कर रहा है। ट्रस्ट बिना राजनीतिक भेदभाव के घाटी के जरूरत मंद लोगों की जरूरतों को पूरा कर रहा है। उन्होंने कहा कि विरोधी इस मुहिम को राजनीतिक रंग देने का प्रयास करते हैं लेकिन मनाली विधानसभा की जनता जानती है कि ठाकुर कुंज लाल दामोदरी ठाकुर ट्रस्ट बिना भेदभाव के जरूरतमंदों की मदद कर रहा है। उन्होंने बताया कि वशिष्ठ पंचायत से शुरु हुई यह मुहिम मनाली विधानसभा क्षेत्र की समस्त पंचायतों में चलेगी ओर सभी युवक मण्डलों व महिला मण्डलों को सामान वितरित किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि नशे से दूर रहें और खेलों में बढ़चढ़कर भाग लें।

ट्रस्टी रजनी ठाकुर ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि ठाकुर कुंजलाल दमोदरी ठाकुर मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से कुल्लू जिला में कई सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं तथा अभी तक हजारों जरूरतमंद लोगों को आर्थिक मदद दी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *