रोटरी क्लब मनाली ने गुलाबा के जंगल मे लगाए 101 पौधे
मनाली: रोटरी क्लब मनाली के सदस्यों ने गुलाबा में देवदार के पौधे रोपे। अध्यक्ष अभिवन नन्दा ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी सदस्यों ने मिलकर 101 देवदार के पेड़ लगाए।
अभिनव नन्दा ने कहा कि जीवन के संतुलन के लिए प्रकृति व पर्यावरण का संरक्षण व संतुलन बेहद जरूरी है। इसके लिए सबको निरंतर पौधारोपण व उनकी सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए।
अभिनव नन्दा ने पौधरोपण में भाग लेने के लिए रोटरी क्लब के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने पौधे उपलव्ध करवाने के लिए वन विभाग का आभार जताया। रोटरी क्लब के महासचिव अनुराग सूद ने कहा कि पौधा रोपण के साथ साथ सभी सदस्यों ने इन पौधों के संरक्षण की शपथ भी ली। वन रक्षक नीरज ठाकुर ने कहा कि लोगों का बेहतर सहयोग मिलने से गुलाबा में लगाए अधिकतर पौधे पेड़ बनने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *