मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा ने लरांकेलो काहिका में मुख्य अतिथी के रुप में की शिरकत मेले हमारी सभ्यता संस्कृति की पहचान है : हरिचंद शर्मा मनाली। मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा लरां केलो काहिका में मुख्य अतिथी के रुप में उपस्थित हुए। उन्होंने काहिका में उपस्थित सभी देवी देवताओं का आशिर्वाद लिया और मनाली विधानसभा क्षेत्र और पूरे की सुख शांति के लिए प्रार्थना की और मेले में आये सभी खिलाड़ीयों की हौसला हाफजाई भी की और मेला कमेटी के सभी पदाधिकारियों को मेले में बुलाने के लिए धन्यवाद कहा और आगे भी सहयोग देने के लिए प्रतिबद्धता जताई। मनाली कांग्रेस अध्यक्ष मेले में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की मेले हमारी सभ्यता संस्कृति की पहचान है और इनका विराट रूप निरंतर ऐसा ही बना रहना चाहिए और हम सभी को मिल इनका संरक्षण और समर्थन करना चाहिए जिस से आने वाली पीढ़ी भी मेलों के माध्यम से अपनी जड़ों से जुड़ी रहे। हरी चंद शर्मा के साथ इस अवसर पर अरुणा ठाकुर अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस और जिला परिषद सदस्य लारांकेलो जिला परिषद वार्ड, जोगिंदर ठाकुर संगठन मनाली कांग्रेस संगठन महासचिव, डिन्नू राम राही प्रशिक्षक हिमाचल कांग्रेस सेवादल, भगत राम पूर्व पंचायत प्रधान, हीरा लाल विभु महासचिव कुल्लू जिला कांग्रेस, चेतराम नेगी प्रवक्ता मनाली कांग्रेस, दिनेश ठाकुर सचिव मनाली विधानसभा कांग्रेस, सुशील ठाकुर सोशल मीडिया से जाना बूथ अध्यक्ष रजत ठाकुर उपस्थित रहे। Post navigation समय पर वैली ब्रिज नहीं बना तो कांग्रेस करेगी आंदोलन, शिक्षामंत्री के बयान का किया खंडन मुख्यमंत्री 24 अगस्त को कुल्लू प्रवास पर