*उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग के नाम से शातिर ने बनाई फेक वट्सएप प्रोफाइल* *अधिकारी, कर्मचारी और आम लोग रहें सतर्क, शातिर के झांसे में न आएं- आशुतोष गर्ग* *8667894275 नंबर से बनाई गई फेक फ्रोफाइल, पैसे की कर रहा मांग* कुल्लू, 4 अगस्त। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग के नाम से किसी शातिर व्यक्ति ने 8667894275 मोबइल नं. से फेक वट्सएप प्रोफाइल बनाई है। इस प्रोफाइल के माध्यम से उक्त व्यक्ति विभिन्न लोगों को वट्सएप कॉल कर धनराशि की मांग कर रहा है। इसके अलावा अमेजन गिफ्ट कार्ड का लालच भी शातिर द्वारा दिया जा रहा है। उपायुक्त कुल्लू ने जानकारी देते हुए कहा कि व्यक्ति विभिन्न लोगों को वट्सएप कॉल कर पैसे की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि उक्त नंबर से यदि वट्सएप कॉल प्राप्त होती है तो इस व्यक्ति के झांसे में न आएं। Post navigation डीसी ने कोठी सारी में किया हरियाली उत्सव का शुभारंभ, जिला में बरसात के दौरान 15 लाख पौधरोपण का है लक्ष्य प्रदेश का हर व्यक्ति ले गौ सेवा एवं गौ रक्षा का संकल्प : गोविंद