मनाली। मनाली विधानसभा कांग्रेस द्वारा मनाली कांग्रेस अध्यक्ष हरि चंद शर्मा के नेतृत्व में शुरू किए गए “मेरा बुथ मेरा अभिमान” अभियान के तहत अरछंडी पंचायत के बुथ बड़ी दा ग्रां और बुथ अरछंडी की बैठक की गई। बैठक में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और मनाली विधानसभा कांग्रेस को और मजबूत करने के बारे में चर्चा की गई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ साथ आम कांग्रेस जन ने भी इस बैठक में अपने विचार व्यक्त किए और सभी ने एकजुट होकर आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार को जीत दिलाने हेतु प्रतिबद्धता जताई। मनाली कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा ने संवाद के दौरान कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार अटल टनल रोहतांग में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी द्वारा किए गए शिलान्यास की पट्टीका को उसकी जगह पर लगाए जाने को लेकर आज भी असमंजस में है। भाजपा सरकार इस कोशिश में लगी है कि अटल टनल रोहतांग का श्रेय ले सके। भाजपा सरकार ने एक अलग ही परंपरा शुरू की है। किसी बड़ी परियोजना की उद्घाटन पट्टिका तो लगा दी शिलान्यास पट्टिका को उसके जगह से ही हटा दिया गया। अटल टनल के लोकार्पण के बाद जब शिलान्यास पट्टिका को सही जगह पर नहीं लगाया गया तो कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किए गए उसके फलस्वरूप प्रदेश सरकार ने कहा था कि शिलान्यास पट्टिका को उसके जगह पर लगाए जाने के विषय में विचार किया जाएगा। परंतु आज तक ऐसा कुछ नहीं हुआ हरी चंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिलान्यास पट्टिका को उसके स्थान पर स्थापित कर दे अन्यथा कुछ ही महीनों में कांग्रेस सरकार आएगी तो शिलान्यास पट्टिका को सही स्थान पर लगाया जाएगा। भाजपा सरकार से उन्होंने आग्रह किया कि प्रदेश में गलत तरह की परंपराओं को बढावा न् दें।और ऎसी परम्पराओं को स्थापित करने से भाजपा बाज आए। इस बैठक में हिमाचल कांग्रेस सचिव देवेंद्र नेगी हिमाचल कांग्रेस कमेटी सदस्य नवीन तंवर कुल्लू जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य अरुणा ठाकुर, मनाली सिटी कांग्रेस अध्यक्ष तारू नेगी, मनाली कांग्रेस सचिव दिनेश ठाकुर,,राज कुमार , ज़िला युवाकांग्रेस उपाध्यक्ष रोहित महाजन तथा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रेमचंद, भीमी राम, बुधराम, सुशील, रंजीत, अमरनाथ, कुंजलाल, देवराज, हेमराज,जगदीश, प्रकाश, शांता तथा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। Post navigation काम के चलते कुछ दिन सियाली महादेव के दर्शन नहीं कर पाएंगे श्रद्धालु- जयचंद उपायुक्त आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में फल उत्पादक संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक