मनाली: सियाली महादेव के कारदार जयचंद ठाकुर ने कहा कि मंदिर का काम चला हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। कार्य पूरा होने तक श्रद्धालु भोले नाथ के मंदिर में पूजा अर्चना नहीं कर सकेंगे। जयचंद ने कहा कि इस बार भी सावन महीना धूमधाम से मनाया जा रहा है। सावन महीने की जानकारी देते हुए कारदार जयचंद ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस माह में भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का विधान होता है। सावन का महीना भगवान भोले को सबसे ज्यादा प्रिय होता है। ऐसी मान्यता है कि इस माह जो भी भक्त शिव उपासना करता है उसकी सभी तरह की मनोकामनाएं अवश्य ही पूरी होती हैं। सावन महीने में सोमवार का व्रत ओर स्नान की परम्परा है। इस महीने भगवान शिव को वेल पतर ओर जल चढ़ाना अति फलदायी माना जाता है। Post navigation पुल निर्माण की धीमी से सोलग गांव की जनता में आक्रोष- नेगी “मेरा बुथ मेरा अभिमान” अभियान के तहत अरछंडी पंचायत किया बैठक का आयोजन