मनाली। रोटरी क्लब व रोटरेक्ट क्लब मनाली ने मनाली नेचर पार्क में रोटरेक्ट के सदस्य कव्या वर्मा के जन्म दिवस पर रौपे पौधे। रोटरेक्ट क्लब के सदस्य की कुछ महीनों पहले कव्या वर्मा की सड़क दुघर्टना में मृत्यु हो गई थी । इसलिए सदस्य की याद में रोटरी क्लब व रोटरेक्ट क्लब मनाली ने नेचर पार्क मनाली में 200 देवदार के पौधे रोपे। रोटरी क्लब मनाली के अध्यक्ष अभिनव नंदा ने बताया कि कव्या रोटरेक्ट मनाली का बहुत ही सक्रिय सदस्य में से एक सदस्य था जिसका जाना बहुत ही दुःखदायी है। रोटरेक्ट क्लब 3070 जिला के ब्रांड एंबेसडर सुमित ठाकुर ने वन परिक्षेत्र अधिकारी वनीश ठाकुर का पौधे उपलब्ध करवाने के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया व साथ ही सभी पौधा रोपण करने आए हुए सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त रोटरेक्ट क्लब के अध्यक्षा सिमरन वर्मा ने बताया कि इस अभियान रोटरी अध्यक्ष अभिनव नंदा, भरत खुराना, विम्पी बक्शी, मीनाक्षी, रोटरेक्ट क्लब मनाली की सचिव रविना खत्री, पल्लवी, सोनू, नीलम , सोमया, साहिल, आयुष्मान ठाकुर, रोटरेक्ट कुल्लू के अध्यक्ष रूम सिंह सदस्य रविन्द्र व रोटरी क्लब मनाली रोटरेक्ट क्लब मनाली रोटरेक्ट क्लब कुल्लू , व कव्या के परिवार व मित्र, वन विभाग के अधिकारियों सहित 45 लौग मौजूद रहे। Post navigation जिला परिषद काडर कर्मचारी एवं अधिकारी महासंघ की मांग जायज: देवेंद्र नेगी Second Edition of World Peace Rally 2022 set to be flagged off from Sabarmati Ashram on July 1