मनाली। नगर खंड कार्यालय में कलम छोड़ अनिश्चितकालीन हड़ताल धरना पर बैठे जिल्ला परिषद काडर कर्मचारी एवं अधिकारी महासंघ के कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में प्रदेश एवं व्लाक कांग्रेस के नेताओं ने आज नगर खंड कार्यालय के प्रांगण में धरने पर बैठे कर्मचारीओं संग धरना स्थल पर बैठकर उनकी मांगों एवं समस्याओं को जाना, महासंघ द्वारा सरकार से केबल यह मांग की जा रही है कि उनकी सेवाएं को ग्रामीण विकास या पंचायती राज विभाग विलय कर उनको विभागीय कर्मचारी का दर्जा मिले, क्योंकि यह कर्मचारी वर्षों से अपनी निरन्तर अपनी सेवाए पंचायत राज कार्यलय में दे रहें हैं
इनका भविष्य सुरक्षित हो इन्हें सरकारी नौकरी में व्यवस्था अनुसार समुचित लाभ मिले यह इनका अधिकार है, सरकार को इसमें समय रहते फैसला लेना चाहिए, अन्यथा हड़ताल जितनी लम्बी चलेगी तो इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ेगा, क्योंकि पंचायतों के सारे काम ठप्प है, नौकरी प्रमाण पत्र, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, मनरेगा कार्य मश्टरोल, निर्माण कार्य अदायगी, पंचायत कोरम, परिवार रजिस्टर नकल सहित अनेक कार्य प्रभावित हो चुके हैं।
नेगी ने कहा अभी तो यह कर्मचारी – अधिकारी हड़ताल पर बैठे हैं,कल लोग अपने काम पंचायतों में न होने के चलते सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे,फिर क्या होगा? नेगी ने कहा कि हम मुख्य मंत्री श्री जयराम ठाकुर जी व पंचायत राज मंत्री,व स्थानीय मंत्री श्री गोविंद ठाकुर जी से आग्रह करते हैं कि इन कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर इनको न्याय दिया जाए। चर्चा में सभी नेताओं ने अपने विचार रखे।  इस अवसर पर पर प्रदेश महासचिव भूवनेश्वर गौड़, व्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश चंद शर्मा, प्रदेश सचिव नवीन तंनवर, महासचिव राजीव ठाकुर, पार्टी प्रवक्ता चेतराम नेगी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष तारू नेगी, पंचायत प्रधान भगत राम, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *