मनाली। मिशन अस्पताल मनाली में इएनटी कैंप आयोजित किया गया। तीन दिवसीय कैंप में सीएमसी वेल्लोर के दो डॉक्टरों डा. सुमा सुसान मैथ्यूज और डा. के ब्लेसी सारा की अध्यक्षता में 226 लोगों के कान, नाक व गले की जांच की गई। कैंप में ऑडियोमेट्री टेस्ट, एंडोस्कोपी, ईयर सक्शन के साथ ईएनटी की मेजर और माइनर सर्जरी भी की गई। मिशन अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. फिलिप ने बताया कि अस्पताल में सीएमसी वेल्लोर की मदद से एनएटी कैंप का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते दो साल इस तरह के कैंप आयोजित नहीं हो सके। दो साल बाद घाटी के लोगों को यह सुविधाएं प्रदान की है। फिलिप ने बताया कि घाटी के लोगों से मिलकर और उनकी सेवा कर सीएमसी के डॉक्टरों की टीम बहुत खुश हुई। प्रशासनिक अधिकारी क्रिस्टीना दास ने कहा कि कैंप में विशेष आवश्यकता वाले रोगियों की जांच की गई। लाहुल और स्पीति के दूर-दराज के रोगियों की सर्जरी भी की गई। उन्होने बताया कि सीएमसी से आई टीम ने घाटी के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा दी। उन्होंने एलडब्ल्यूएच अस्पताल के स्टाफ टीम के योगदान की भी सराहना की। Post navigation Manali Block Congress: “मेरा बुथ मेरा अभिमान” शिक्षा मंत्री ने किया हलाण-दो राजकीय उच्च विद्यालय के स्त्तरोन्यन का शुभारंभ