मनाली। मनाली के किसानों बागवानों के लिए आज स्टिल इंडिया कम्पनी ने ऑर्चर्ड इंटरप्राइजिज के साथ मिलकर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कृषि यंत्रों का उपयोग कर, कृषि में परिवर्तन लाने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में घाटी की किसानों बागवानों सहित होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों व फलोत्पादन संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। किसानों बगवनों को आधुनिक तरीके से खेती बागवानी करने व मजदूरों की कमी को दूर करने के लिए आधुनिक उपकरणों का प्रयोग करने बारे जानकारी दी। फलोत्पादन संघ के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि किसानों के पास आधुनिक उपकरणों का होना भी बहुत जरुरी है। आज के दौर में प्रायः सभी कृषि कार्य आधुनिक कृषि उपकरणों से करना ही संभव है। उन्होंने कहा कि जुताई, बुवाई, सिंचाई, कटाई, मड़ाई एवं भंडारण आदि मशीनों से ही किए जा रहे हैं। आधुनिक कृषि उपकरणों के माध्यम से ना सिर्फ पैदावार कई गुणा बढ़ा रहा है, बल्कि अच्छा मुनाफा भी हो रहा है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। ऑर्चर्ड इंटरप्राइजिज के संचालक प्रसून शर्मा ने कहा कि विगत कई वर्षों से बहुराष्ट्रीय कृषि उपकरण निर्माता कंपनी स्टिल अपना अहम योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि स्टिल इंडिया कंपनी के कृषि उपकरण, बाकि कंपनी के कृषि उपकरणों के मुकाबले वजन में हल्के हैं। वहीं, इन्हें आसानी से हैंडल किया जा सकता है।इन्हें चलाने की विधि आसान एवं सुविधाजनक है। स्टिल इंडिया कंपनी के प्रतिनिधि एम प्रसाद ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से स्टिल के उपकरण आपको शिकायत का मौका नहीं देते हैं तथा मजबूती में इनका कोई तोड़ नहीं है। उन्होंने कहा कि स्टिल कंपनी के कृषि उपकरणों का इस्तेमाल कर किसान बेहद आसानी से खेती कर सकते हैं। Post navigation हजारों मील दूरी तय कर माता हिडिम्बा से मिलने पहुंचे आसाम व नागालैंड से वंशज बरशैणी में कार सवार युवक पर चली गोली, हुई मौत