कुल्लू। जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के बरशैणी में देर रात कार में सवार एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। गोली किसने चलाई और गोली कहां से आई इस बारे कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक के शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है और पुलिस की टीम भी मौके पर जाकर इस दुर्घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार घाटी के वरशैणी में बीती रात यह घटना पेश आई। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात की यह घटना है। मणिकर्ण के वरशैणी के पास सेंट्रो कार में 4 दोस्त बैठे थे.l। इस दौरान कार के अगले शीशे को चीरते हुए पर गोली ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक के गले में जा लगी। इस गोलीकांड में वरशैणी निवासी 21 वर्षीय योगेश की मौत हो गई है।
पुलिस के अनुसार, थाना कुल्लू के अंतर्गत समय बुधवार करीब 11:40 बजे रात की यह घटना है। बरशैणी में योगेश अपनी गाड़ी सेंट्रो में दोस्त जितेंद्र, अनिकेत और विनोद के साथ तोष से अपने घर बरशैणी आ रहे थे। बरशैनी में सरकारी राशन डिपो के पास पहुंचे तो अचानक गोली चलने की आवाज हुई। कार में सवार युवकों ने देखा कि योगेश के गले से खून निकल रहा था। वह उसे कुल्लू अस्पताल लेकर आए। लेकिन डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. जांच की जा रही है कि गोली कहां से और किसने चलाई है। एएसपी कुल्लू सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और इस मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *