मनाली (शेलेन्द्र शर्मा)। कुल्लू-मनाली में लगभग दो महीने से पर्यटन से जुडी तमाम साहसिक खेलंे बंद होने और मंहगाई के खिलाफ कंग्रेस सड़कों पर उतर गई है। गुरुवार को मनाली विधानसभा कांग्रेस ने अध्यक्ष हरि चन्द शर्मा की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया। रामबाग से रैली निकालते हुए कांग्रेसी मालरोड पहुंचे। मनाली के मालरोड से आईबैक्स चौक होते हुए प्रदर्शनकारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां एसडीएम के मार्फत महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर विभिन्न मांगों के समाधान की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष हरि चंद शर्मा ने कहा कि कुल्लू-मनाली में दो महीने से साहसिक गतिविधियां बंद है। इससे हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। जबकि लाहौल में साहसिक खेलें हो रही है। लिहाजा, इन खेलों को जल्द शुरु किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कांग्रेस ने पतलीकूहल की सरकारी भूमि निजी संस्था के नाम नहीं करने की भी मांग उठाई है। इसके अलावा महंगाई पर अंकुश के लिए लगाने को लेकर भी सरकार को कदम उठाने होंगे। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव भुवनेश्वर गौड, सचिव देवेंद्र नेगी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन तनवर, जिला परिषद उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। Post navigation शिक्षा मंत्री ने किया आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यक्रम जुआरे का शुभारंभ Birshu fair celebrated in religious city Vashisht: धार्मिक नगरी वशिष्ठ में बिरशु मेले की धूम देवी देवताओं से सुख समृद्धि का आशीर्वाद ले रहे लोग