मनाली। मनाली विधानसभा कांग्रेस मनाली में खुलने वाले किसी भी स्वास्थ्य केंद्र के खिलाफ नहीं है। मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा द्वारा प्रेस को दिए गए बयान में कहा गया की मनाली विधानसभा क्षेत्र में वैसे भी स्वास्थ्य सुविधाएं लचर है मनाली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का टोटा है। मनाली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मनाली विधानसभा कांग्रेस सरकारी भूमि को किसी भी निजी स्वामित्व वाले ट्रस्ट को देने के खिलाफ है, मनाली कांग्रेस कभी भी क्षेत्र के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं के खिलाफ ना थी और ना ही होगी। मनाली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की पतलीकुहल क्षेत्र में जो जमीन ट्रस्ट को दी जा रही है वह शहर के साथ बीचोंबीच है बहुमूल्य व वेशकीमती है। इस जगह को निजि हाथों में सौंपना कहां तक उचित है? उन्हों ने कहा इस से पूर्व भी जो सरकारी अस्पताल PHC का भवन बनना है उस के लिए सरकार से पतलीकूहल में सरकारी भूमि ट्रांसफर हुई है। कांग्रेस ने कभी ऐतराज नही किया अच्छे निर्णयो का हमेशा समर्थन किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने भी पूर्व में कई वार मनाली विधानसभा क्षेत्र में मेडीकल कॉलेज खोलने की बात कर जनता से वायदा किया है आज क्या कारण है कि मेडिकल कॉलेज की मांग को दरकिनार कर के निजि ट्रस्ट के अस्पताल को खोलने की पैरवी की जा रही है । शर्मा ने कहा कि मनाली स्थित सीएचसी में सुविधाओं को और बढ़ावा दें जब तक बड़ा सरकारी स्वास्थ्य संस्थान नहीं बनता जिससे क्षेत्रवासियों को मनाली से बाहर इलाज के लिए जाने की आवश्यकता ना पड़े क्षेत्रवासी छोटे-छोटे इलाज करने के लिए भी क्षेत्र के बाहर के अस्पतालों में भटकते हैं। पिछले 14 वर्ष से मनाली में भाजपा के विधायक हैं परंतु मनाली की स्वास्थ्य सुविधाएं जीर्ण शीर्ण अवस्था में है सरकार को चाहिए की निजी संस्थानों को बढ़ावा देने की जगह सरकारी संस्थानों को बढ़ावा दें और वहां सुविधाओं का प्रबंध करें ताकि आम व गरीब लोगों को मुफ्त उपचार हो सके। अभी भी समय रहते मंत्री सरकार से मेडिकल कालेज स्वीकृत कर मनाली के लोगों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करवाएं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मनाली में भाजपा की जमीन खिसक रही है जिस वजह से भाजपा के पदाधिकारी मनाली में कांग्रेस के खिलाफ भ्रामक और झूठा प्रचार कर रहे हैं। Post navigation DAV Manali: डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा बारहवीं के लिए विदाई समारोह का आयोजन कुल्लू कार्निवाल मैगा आयोजन के लिये डीसी ने गठित की कमेटियां, 21 से 30 मार्च तक ढालपुर मैदान में मनाया जाएगा