SHIMLA: केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अपनी धर्मपत्नी पुष्पलता सिंह पटेल और बेटी प्रतिज्ञा सिंह पटेल के साथ आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की।इस शिष्टाचार भेंट के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों तक पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में वह राज्य में विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। उन्होंने राज्यपाल से प्राकृतिक खेती के बारे में भी चर्चा की।प्रहलाद सिंह पटेल ने राजभवन परिसर का भी दौरा किया और इस ऐतिहासिक और विरासत भवन की सराहना की। इस अवसर पर राज्यपाल ने केन्द्रीय राज्य मंत्री को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव विवेक भाटिया भी उपस्थित थे। Post navigation International Shivratri Fair Mandi: मुख्यमंत्री ने अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का विधिवत् शुभारंभ किया, देवी-देवताओं के नजराने में भी 33 प्रतिशत वृद्धि करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मण्डी शिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया