मनाली : मनाली में आज सर्वो ऑर्चर्ड स्प्रे आयल की ओर से घाटी के बागवानों के लिए सेमिनार आयोजित किया गया। इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से आयोजित सेमिनार में विशेषज्ञ के रुप में डॉ. वाईएस परमार बागवानी नौनी सोलन विश्वविद्यालय के पूर्व निर्देशक प्रोफेसर एसपी भारद्वाज ने बागवानों को सेब सबन्धी जानकारी दी। भारद्वाज ने कहा कि बागवान वैज्ञानिक तरीके से बागवानी कर कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त करने की दिशा में काम करें। बागवान जब मर्जी तब स्प्रे न करें। स्प्रे करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह लें और उनकी सलाह अनुसार ही काम करें। सेब की फसल को बर्बाद होने से बचाएं।


उन्होंने कहा कि स्प्रे ऑयल लंबे समय तक उपयोग होने के बाबजूद कीटों में अपने प्रति कोई प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने नहीं देती। यह कीटों जैसे सैन जोस स्केल एवं यूरोपियन रेड माईट को नियंत्रित करती है।
इंडियन ऑयल पंजाब व जम्मू के सीनियर मैनेजर राकेश कुमार ने कार्यशाला में भाग लेने के लिए सभी बागवानों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऑर्चर्ड स्प्रे ऑयल बागवानों को बेहतरीन सुविधाएं उपलव्ध करवाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बागवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए बागवानों के घर द्वार तक ऑर्चर्ड स्प्रे ऑयल पहुंचाया जा रहा है। सर्वो ऑर्चर्ड स्प्रे ऑयल के अधिकृत विक्रेता प्रसून शर्मा ने सेमिनार आयोजित करने के लिए इंडियन ऑयल सहित सेमिनार में भाग लेने वाले बागवानों का आभार जताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *