मनाली: मनाली पुलिस ने वोल्वो बस स्टैंड से व्यक्ति का अज्ञात शव बरामद किया है। शव कुछ दिन पुराना लग रहा है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। मुंह कीचड़ में होने के कारण चेहरे का कुछ भाग गल गया है। ब्यास नदी किनारे शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने नदी किनारे से शव को बाहर निकाला। मौके पर मौजद मनाली थाना प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि पुलिस ने नदी किनारे से शव बरामद किया है। शव को शिनाख्त के लिए मनाली के शव गृह में रखा है। उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त की जा रही है। Post navigation SNOWFALL MANALI: बर्फबारी व वर्षा के चलते ऊंचे स्थानों की ओर न करें रूख, उपायुक्त ने जारी की एडवाइजरी Congres Party Himachal: सांसद आनंद शर्मा के सहयोग से लगेगी पतलीकूहल में सुरक्षा दीवार,भुवनेश्वर कहा, विकास के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे मंत्री गोविंद ठाकुर