दिल्ली। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र सरकार स्पीति घाटी के विकास के लिए जल्द बजट की दूसरी किश्त जारी करेगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्पीति में स्वास्थ्य, शिक्षा और जल प्रबंधन पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। केबिनेट मंत्री डॉक्टर मारकंडा ने इस मामले को लेकर दिल्ली में अल्प संख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकबी से मुलाकात की। इस कार्यक्रम के अंतर्गत काज़ा में आधुनिक सेंट्रल हीटेड सिस्टम से लैस अस्पताल बनाने के लिए पहली किस्त के तौर पर 12 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि मिल चुकी है। दूसरी किश्त की शेष राशि जारी करने के लिए डॉक्टर मारकंडा ने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकबी से मुलाकात की। केन्द्रीय मंत्री ने कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शेष राशि जल्द जारी करने का मारकंडा को भरोसा दिया है। Post navigation मुख्यमंत्री नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स दिल्ली में मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट सामान्य