मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते वशिष्ट गांव में दोपहर के समय एक साढ़े 3 मंजिल मकान में आग लग गई। आग लगने के कारण मकान बुरी तरह से जलकर राख हो गया है। वहीं इस आगजनी की दुर्घटना में 70 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा साथ लगते मकान को बचा लिया गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वही आगजनी की सूचना मिलते ही मनाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच गई और उन्होंने पर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वही, डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से 20 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। वही, नियमों के अनुसार प्रशासन के द्वारा अग्निकांड पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *