पठानकोट। विधानसभा हलका सुजानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी नरेश पुरी के नेतृत्व में रैली का आयोजन के-टू रिजोर्ट में किया गया जिसमें विशेष रूप से पंजाब के मुख्यमंत्री व स्टार कैंपेनर चरणजीत सिंह चन्नी व कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला ने भारी संख्या में पंहुचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने सी.एम चरणजीत चन्नी के पंहुचते ही नरेश पुरी व चन्नी करदा मामले हल के नारों से पूरा आसमान गदगद हो गया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सी.एम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि नरेश पुरी को सुजानपुरवासी भारी बहुमतों से जीताएं तथा नरेश पुरी को मंत्री बनाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मैने सी.एम बनते ही 111 दिन की सरकार में बिजली बिल , पैट्रोल डीजल सस्ता करना, रेत बजरी सस्ती करने से सभी लंबित मुद्धों को केवल 111 दिनों मे ंहल किया है। उन्होंने कहा कि नरेश पुरी की ओर से उन्हें 10 अतिआवश्यक मुद्धों की लिस्ट दी गई है जिसमें किसानों की हज़ारों एकड़ जमीन का गैरकानूनी अधिकृत जमीन किसानों को वापिस देना, डैम में अधिग्रहित जमीन वालों के घर के एक मैंबर को सरकारी नौकरी देना, धार-सुजानपुर की सुंदरता को देखते हुए टृूरिज्म हब के तौर पर विकसित कर स्थानीय युवाओं को रोजगार देना, 24 घंटे धार में बिजली देना,धार ब्लाक में 100 बैड का अस्पताल बनाना,धार व सुजानपुर में बस स्टैंड का निर्माण, सुजानपुर की नहरों को बचाने हेतु सीवरेज प्लांट, सुजानपुर शहर को सब-तहसील घोषित होना आदि प्रमुख मांगों को सरकार बनते ही नरेश पुरी के नेतृत्व में हल करवाने हेतु वह बच्चनबद्ध है। उन्होंने कहाकि जितनी भी मांगे उन्हें प्राप्त हुई है उससे स्पष्ट होता है कि पिछले बीजेपी के विधायक की ओर से पिछले 15 सालों में कोई विकास कार्य नहीं करवाया गया इसलिए इस बार नरेश पुरी को हमारी सरकार के साथ जोड़ कर विधायक बनाकर विधानसभा भेजे तथा मंत्री बनाने की जिम्मेदारी मेरी। इस अवसर पर सीनियर कांग्रेसी नेता, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता, गुज्जर समुदाय,किसान भाई व अन्य भी उपिस्थत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *