दशहरा उत्सव के आज छठे दिन को मनाया गया महल्ला उत्सव के रूप में, देवी देवताओं ने भरी रघुनाथ भगवान के दरबार में हाजिरी कुल्लू। जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के छठे दिन मोहल्ला पर्व की परंपरा को आज निभाया गया। दशहरा उत्सव के छठे दिन आए सभी देवी देवताओं ने भगवान रघुनाथ के दरबार में अपना शीश नवाजा और भगवान रघुनाथ के दरबार में सभी देवी देवताओं की एंट्री भी की गई। मान्यता है की लंका चढ़ाई से पहले यह सभी देवी देवता भगवान रघुनाथ को शक्तियां प्रदान करते हैं और रात के समय भगवान रघुनाथ के शिविर में माता दुर्गा की भी विशेष पूजा की जाएगी। माता दुर्गा से लंका चढ़ाई का आशीर्वाद लिया जाएगा और उसके बाद शनिवार को लंका दहन की सभी परंपराओं को पूरा किया जाएगा। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने बताया कि मोहल्ला उत्सव के दिन से रावण को मारने की तैयारी होती है और रात के समय भगवान रघुनाथ के शिविर में दुर्गा पूजा की जाती है। दुर्गा पूजा के बाद माता दुर्गा से शक्ति मांगी जाती है और लंका दहन को पूरा किया जाता है। Post navigation RSS Manali News: मनाली में आरएसएस का भव्य मार्च पास्ट, भारी संख्या में स्वय सेवकों ने लिया भाग मुख्यमंत्री ने कुल्लू में एम्बेसडर्ज मीट की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री ने विदेशी निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया