मनाली। मनाली पब्लिक स्कूल जगतसुख ने मंगलवार को अपना वार्षिक समारोह पर्वतारोहण संस्थान मनाली के सभागार में मनाया। जिसमें अन्तराष्ट्रीय स्कीयर आँचल ठाकुर मुख्यातिथि मौजूद रही। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य मनजीत कौर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की।वहीं आँचल ठाकुर ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। लिहाजा जीवन में कुछ पाने के लिए हमेशा संघर्षरत रहना चाहिए। इसे पहले एलकेजी, केजी से लेकर दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति और दर्शकों से खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्जवलित, स्वागत गीत व सरस्वती गाने की प्रस्तुति के साथ हुआ। अंत में मुख्यातिथि ने शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों में बेतहर प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। Post navigation Fresh Snowfall In Manali: रोहतांग सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर विंटर सीजन की पहली बर्फ़बारी, सैलानियों की मौज मनाली के जगतसुख की तारा कुमारी बनी वानिकी वैज्ञानिक, आसाम में पोस्टिड,हिमाचल का नाम किया रोशन