पटवार एवं कानूनगो संघ कुल्लू विधायक आनी लोकेंद्र कुमार के वायरल विडीयो जिसमें उन्होंने तहसील आनी व निरमण्ड के पटवारियों द्वारा आपदा प्रभावित की रिपोर्ट मौका पर न जा कर केवल Whatts App के माध्यम से सूचना प्राप्त करने की वात कही है, का खण्डन करता है। आपदा की इस घडी में तहसील आनी निरमण्ड व इस जिला की सभी तहसीलों में पटवारी एवं कानूनगो राहत के कार्यों में लगातार जुटे हैं। भारी बर्षा के कारण जिला के लगभग सभी छोटे वडे सडक मार्ग अवरुद्ध हो चुके हैं। एसी स्थिति में पटवारी एवं उनके पार्ट टाईम वर्कर अपने निजि साधंनों से जहां तक सडक उपलव्ध है वहां सडक द्वारा व जहां सडक अवरुद्ध हैं वहां पैदल ही जा कर राहत के कार्य कर रहें हैं। वर्तमान आपदा बहुत वडे स्तर पर हुई है तथा सम्वन्धित पटवार वृतों में अलग-अलग स्थानों पर नुकसान हुआ है। इन विकट परिस्थितियों में एक पटवारी के लिये सभी स्थानों में एक ही समय पर पहुंच पाना सम्भव नहीं है। इसलिये प्राथमिकता के आधार पर प्रभावित क्षेत्रों में मौका पर पहुंच रहे हैं, जिन स्थानों पर तुरन्त नहीं पहुंच पाये हैं वहां पर टेलिफोन के माध्यम व पंचायत के सदस्यों के सहयोंग से सम्पर्क कर रहें है। साथ ही तहसील निरमण्ड के कुछ पटवारियों की डयूटी श्रीखण्ड महादेव यात्रा के प्रवन्धन में लगी हुई है। इस के अलावा पटवारी एवं कानूनगो ने आपदा प्रवन्धन में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया है, चाहे वह प्राकृतिक आपदा हो या कोई अन्य दुर्घटना या कोविड-19 के सन्दर्भ में हो। कोविड के समय में भी पटवारी एवं कानूनगो ने फ्रंट लाईन वर्कर के रुप में अलग- अलग स्तर पर सेवायें प्रदान की हैं। चाहे उसमें राशन प्रदान करना हो, प्रभावितों की सूचि वनानी हो, कनटोनमैट जोन वनाने हो, उप-मण्डल स्तर पर हेल्पलाईन डयूटी, सडक मार्ग पर आने-जाने वालों की सूचि वनानी हों, उप-मण्डल व तहसील कार्यालयों में सेवा प्रदान करनी हो तथा कोविड मरीज की मृत्यु होने पर उसके अन्तिम संस्कार में भी उपस्थित रहे, कई मामलों में तो महिला पटवारी द्वारा भी अन्तिम संस्कार में अपनी उपस्थिति दी है यह सव तव किया गया जवकि उनके खुद के परिवार जनों को भी अन्तिम संस्कार में जाने की अनुमति नहीं थी। अतः पटवार कानूनगो संघ कुल्लू विधायक महोंदय के व्यान का खण्डन करता है और इस प्रकार के गैर जिम्मेदाराना व्यानात से समस्त पटवार/ कानूनगो के हौंसले कमजोंर होते है। Post navigation मुख्यमंत्री द्वारा सर्किट हाउस व विभागों के रेस्ट हाउस में किराया वृद्धि स्वागत योग्य कदम – नेगी मनाली में हुई प्राकृतिक आपदा से बस्तोरी पंचयात अभी भी सड़क सुविधा सुविधा से है वंचित: गोविन्द ठाकुर