मनाली। चार महीने बाद मनाली के वैली ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही शुरु हो गई है। रविवार को विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने निरीक्षण के बाद पूजा वाहनों की आवाजाही शुरु करवाई। पुल की खस्ताहालत को देखते हुए मनाली प्रशासन इसे असुरक्षित घोषित कर दिया था और वाहनों की आवाजाही बन्द हो गई थी। तीन महीने तक एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी की मेकेनिकल विग के बीच बजट को लेकर मरम्मत कार्य का मामला लटका रहा। मई महीने में विधायक भुवनेश्वर गौड ने हस्तक्षेप कर प्रशासन के माध्यम से एस्टीमेट बनाकर एनएचएआई को भेजा। एनएचएआई ने पीडब्ल्यूडी की मैकेनिकल विंग के लिए धन स्वीकृत किया। वैली ब्रिज के बन्द होने के कारण मनाली में यातायात की समस्या बढ़ गई थी। जाम की समस्या को देखते हुए व धन स्वीकृत होते ही विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने पुल का मरम्मत कार्य जल्द करवाने के निर्देश दिए थे। वैली ब्रिज पर यातायात सुचारु करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि कई सालों से इन पुलों की मरम्मत नहीं हो पाई थी। इस बजह से दोनों वैली ब्रिज वाहनों की आवाजाही के लिए बन्द करना पड़े थे। सरकार के माध्यम से बजट स्वीकृत करवाया और रिकोर्ड समय में मरम्मत कर पुल वाहनों के लिए बहाल किया। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर रखने के लिए मनाली प्रशासन की सराहना की। विधायक ने कहा कि पिछले सालों की अपेक्षा इस बार ट्रेफ़िक व्यवस्था बेहतर रही है। इस अवसर पर एसडीएम मनाली रमण शर्मा, डीएसपी केडी शर्मा, अधिशाषी अभियंता अनूप शर्मा व जे एल ठाकुर, एसडीओ रवि, कांग्रेस नेता देवेंद्र नेगी, नवीन तनवर, एमपी सिंह, सोमदेव, गौतम ठाकुर, प्रेम शर्मा, तारु नेगी, रानू , मोनिका, जया मौजूद रहे। Post navigation बागवानी मंत्री ने किया शाट स्थित मार्किट यार्ड व तेगुबहेड स्थित पैकिंग ग्रेडिंग हॉउस का निरीक्षण अटल टनल सहित फोरलेन व एम्स केंद्र सरकार की बड़ी उपलव्धि : गोविंद ठाकुर