मनाली। इंटक मनाली ने आलू ग्राउंड में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 59वां जन्मदिवस मनाया। मनाली विधायक भुवनेश्वर गौड़ की अध्यक्षता में इंटक व कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सीएम का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया और केक काटा। विधायक गौड़ ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खु का जन्म 26 मार्च, 1964 को नादौन में हुआ था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर यह उनका पहला जन्मदिन है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने जन्मदिन के मौके पर मनाली को पांच करोड़ की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशन से ब्यास नदी तक नाले के तटीयकरण के लिए पांच करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। इस अवसर पर इंटक की ओर से रोटरी व हरिहर अस्पताल को ओर से आलू ग्राउंड में निशुल्क चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया। इस शिविर में 200 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। शालीन प्रधान पलदन ने पंचायत घर, क्लाथ छियाल व शनि मंदिर से बरोड सड़क को पक्का करने की मांग रखी जिसे विधायक ने पूरा करने की बात कही। कार्यक्रम में आने के लिए इंटक प्रदेश के उपाध्यक्ष राम रतन शर्मा, कार्यकारणी अध्यक्ष अभिलव ठाकुर, इंटक अध्यक्ष मनाली नील चन्द उपाध्यक्ष नरेश ठाकुर,सह सचिव मृनल व संतोष ने कार्यक्रम में आने पर विधायक का आभार जताया। विद्या नेगी, देवेंद्र नेगी, नवीन तनवर, गोकुल चन्द, पुष्पा देवी, मोनिका ठाकुर, पलदन फुंचोग, रतन चन्द मौजूद रहे। Post navigation इंटक नेताओं ने जताया सीएम, विधायक गौड़ व महिमन का आभार बबेली में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर