कुल्लू। संसदीय सचिव ऊर्जा,पर्यटन, वन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने आज एक दिवसीय कुल्लू दौरे के दौरान परिधि गृह कुल्लू में जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे आम जनों की शिकायतों व समस्याओं का समय पर निदान कर सुनिश्चित बनायें ताकि लोगों को बार बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े। इस दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मंडलों ने मुख्य संसदीय सचिव से अपनी मांगों को लेकर भेंट की तथा उन्हें ज्ञापन भी सोंपे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। Post navigation रामस्वरूप बने हिमाचल प्रदेश सचिवालय पर्यवेक्षक चालक व लघु कर्मशाला महासंघ के सलाहकार उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता, विकासकार्यों को निश्चित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए