मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के आसपास की सभी सड़कों में हर रोज ट्रैफ़िक जाम लग रहा है। इसका मुख्य कारण सड़कों किनारे किए अवैध कब्जे हैं। मनाली के समाजसेवी सुभाष ठाकुर ने पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य से मिलकर इन अवैध कब्जों को हटाने की मांग की। मनाली दोरे के दौरान सुभाष ठाकुर ने इस गम्भीर मुद्दों पर मंत्री से मिलकर चर्चा की और समस्याओं के समाधान का आग्रह किया। सुभाष ठाकुर ने मंत्री को अवगत करवाया कि मनाली गांव, ढूंगरी, लाहट, कन्याल, वशिष्ठ की सभी सड़कों में लोगों ने अवैध कब्जे किये हैं जिस कारण सड़कें तंग हो गई है। कुछ लोगों ने तो पीडब्ल्यूडी विभाग से क्लेम भी ले लिया है लेकिन कब्जा नहीं छोड़ा है। कंही कंही दो छोटे वाहनों को भी आर पार होने में दिक्कत है। सड़कें तंग होने के कारण पर्यटकों की आमद बढ़ते ही लम्बा ट्रेफिक जाम लग जाता है जिस कारण पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।सुभाष ठाकुर ने बताया कि उन्होंने मंत्री से इन अवैध कब्जों को हटाने का आग्रह किया है ताकि सड़कों में ट्रेफिक जाम न लगे। उन्होंने आग्रह किया कि जहां सड़कें तंग है वहां सड़कों को जल्द चौड़ा किया जाए और अवैध कब्जे वालों को हटाया जाए। सुभाष ठाकुर ने बताया कि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना और उनका समाधान करने का आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *