हिमाचल स्की एंड स्नो बोर्ड चैम्पियनशिप 26 से 28 जनवरी को सोलंगनाला में होगी आयोजित, तैयारी में जुटा हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन Book Your Hotel In Manali मनाली। सोलंगनाला की राष्ट्र स्तरीय स्कीइंग ढलानों में 26 से 28 जनवरी तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गया है। एसोसिएशन ने सभी 12 जिलों के क्लबों को न्यौता दे दिया है। सोलंग नाला की ढलानों में भारी हिमपात होने से स्कीइंग से जुड़े खिलाड़ियों में भारी उत्साह है। ढलानों में तीन फीट से अधिक बर्फ जमा हो गई है। स्थानीय खिलाड़ियों ने ढलानों का रुख कर लिया है। इस चैम्पियनशिप के दौरान विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का चयन किया जाएगा।हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर चन्द ठाकुर ने बताया कि हिमाचल स्की और स्नोबोर्ड चैम्पियनशिप 26 – 28 जनवरी को सोलंग घाटी स्की ढलान मनाली में आयोजित की जाएगी। स्की एंड स्नोबोर्ड इंडिया के तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश खेल परिषद और हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतरोहण खेल संस्थान मनाली के सहयोग से आयोजित कर रहा है। उन्होंने बताया कि विधायक भुवनेश्वर गौड़ हिमाचल स्की एंड स्नो बोर्ड चैम्पियनशिप को हरी झंडी देंगे और खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाएंगे। Post navigation मुख्यमंत्री ने जिज्ञासा बहल के स्टार्ट-अप की सराहना की मुख्यमंत्री ने केंद्र से प्रदेश में मौसम वेधशालाएं स्थापित करने का आग्रह किया