आने वाले समय मे एक साथ मनाया जाएगा विंटर कार्निवाल व विंटर स्पोर्ट्स : भुवनेश्वर
मौसम के हिसाब से निर्धारित होगी तिथि, लौटाएंगे कार्निवाल का पुराना स्वरुप
मनाली। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि आने वाले समय में विंटर कार्निवल और विंटर स्पोर्ट्स एक साथ मनाया जएगा। उन्होंने कहा कि विंटर कार्निवाल की शुरुआत विंटर स्पोर्ट्स से हुई थी। विंटर स्पोर्ट्स विंटर कार्निवाल का मुख्य भाग होती थी लेकिन जनवरी में हिमपात न होने से धीरे धीरे विंटर स्पोर्ट्स कार्निवाल से दूर हो गई। भुवनेश्वर आज कार्निवाल की तैयारियों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में विंटर कार्निवाल के पुराने स्वरुप को लौटाने के हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे। भुवनेश्वर ने कहा की कार्निवाल के दौरान पर्यटकों को भारी संख्या में आकर्षित मनाली आमंत्रित किया जाएगा। प्रचार प्रसार के लिए जो भी सम्भव होगा वो किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्निवाल में कुल्लू की प्राचीनतम संस्कृति पर फोकस किया जाएगा और इसे पर्यटन का हिस्सा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुखविंदर सक्खू सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में काम करना शुरु कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नव वर्ष के दौरान प्रदेश के सभी होटल, ढाबे व रेस्तरां को 24 घण्टे खुला रखने के निर्देश दिए हैं जिसके लिए वो मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार कार्निवाल के आयोजन में जो भी कमियां रह जाएगी उन्हें आने वाले समय में सुधारा जाएगा। गौड़ ने कहा कि इस कार्निवाल में सभी लोगो की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *