कुल्लू की शनाया के अभिनय के कायल हुए लोग, लारेंस स्कूल सनावर में किया दी प्रिंसेस का अभिनय

 मनाली। जिला कुल्लू के मनाली की बेटी शनाया खुल्लर ने बेहतरीन अभिनय कर लोगों का मन मोह लिया। लारेंस स्कूल सनावर में कक्षा11वीं की छात्रा शनाया ने प्रिंसेस का अभिनय कर सभी का दिल जीत लिया। शनाया खुल्लर अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस विजेता नकुल खुल्लर की बेटी है। इससे पहले वो राष्ट्रीय स्तर की पेंटिंग प्रतियोगिता भी जीत चुकी है। शनाया ने इसका श्रेय अपने स्कूल के प्रधामचार्य हिम्मत ढिल्लों, अध्यापिका अंजू सूरी और सदन प्रभारी कमला वैद्य को दिया।

सनाया के पिता नकुल ने बताया कि उनकी बेटी ने दिल्ली में स्कूल की टीम के साथ प्रस्तुति दी जिसमे प्रिंसेस का शानदार अभिनय किया। शनाया ने अपनी मधुर आवाज और अभिनय से सब का दिल जीत लिए। नकुल खुल्लर ने कहा कि उनको अपनी बेटी की सफलता पर गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *