पीएचडी शोधार्थी उन्नत एवं आधुनिक खेती के गुर सीखने विदेश रवाना । जराइल, जापान, ताइवान और तुर्की में करेंगे उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त मनाली। जिला कुल्लू की एकता कौशिक प्रदेश के दो अन्य पीएचडी शोधार्थियों के साथ उन्नत एवं आधुनिक खेती के गुर सीखने के लिए विदेश रवाना हो गई है। चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के यह विज्ञानी एवं शोधार्थी इजराइल, जापान, ताइवान और तुर्की में उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और उन्नत खेती के रूप में इसका लाभ प्रदेश के किसानों को पहुंचाएंगे। प्रशिक्षण दौरे पर रवाना होने से पहले शोधार्थियों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एचपी चौधरी से मुलाकात की। कुलपति एचपी चौधरी ने उन्हें शुभकामनाएं दी। विदेश जाने वालों में पीएचडी शोधार्थियों हिमांशु ठाकुर, खुशविंदर कौर और कुल्लू की एकता कौशिक शामिल हैं। इन तीन पीएचडी शोधार्थियों में जगतसुख की एकता कौशिक किसान परिवार से संबंधित है। इनके पिता नैमी प्रसाद कौशिक व माता तारा शर्मा हैं। बाहरवीं तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगतसुख के सरकारी स्कूल से करने के बाद डा. वाइ एस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी से बागवानी व कृषि व्यवसाय में डिग्री हासिल की। वर्तमान में वह चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही है। एकता कौशिक 10 दिसंबर से विश्व सब्जी केंद्र ताइवान में सुरक्षित और टिकाऊ मूल्य श्रृंखलाओं पर डॉ.श्रीनिवासन रामासामी की देखरेख में सफेद मक्खी और पिन-क्रीमी के खिलाफ टमाटर जिनोटाइप के मूल्यांकन पर तीन महीने की शोध इंटरशिप करेगी। प्रधान वैज्ञानिक कीट विज्ञान डॉ अजय सूद उनके पीएचडी सलाहकार हैं। प्रधान अन्वेषक डॉ रणवीर सिंह राणा ने बताया कि वैज्ञानिक और छात्रों को संरक्षित कृषि और प्राकृतिक खेती पर उन्नत कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी केंद्र पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के तहत पर आयोजित किया गया है। Post navigation मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नवोन्मेषी विचारों के साथ जन-कल्याण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली मेें मल्लिकार्जुन खड़गे से भेंट की