डीएवी पब्लिक स्कूल में करवा चौथ के त्योहार पर मेहंदी प्रतियोगिता
मनाली। आज करवा चौथ के उपलक्ष्य पर डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली में अंतर सदन मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा नवम से बारहवीं की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी छात्राओं ने अपनी भागीदारी एक बहुत अच्छी कलाकारा के रूप में प्रदर्शित की। विद्यालय में बनाए गए चार सदन आर्यभट्ट, दयानंद, हंसराज तथा टैगोर सदन की सभी छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में आर्यभट्ट सदन से नव्या, हंसराज सदन से प्रगति ,आर्यभट्टा सदन से सुधा तथा दयानंद सदन से रुही प्रथम स्थान पर रही।
करवा चौथ के शुभ अवसर पर प्रधानाचार्य महोदय ने सभी को करवा चौथ की बधाई दी तथा छात्रों को इसी प्रकार रचनात्मक कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य जी ने बधाई दी तथा छात्राओं को उपहार देकर पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *