स्वास्थ्य विभाग कुल्लू युवाओं को मांनसिक तनाव व नशे से दूर रहने व इस से बचाव के बता रहा उपाय : डॉ सुशील चन्द्र शर्मा   कुल्लू। ढालपुर प्रदर्शनी ग्राउंड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टाल लगाया गया है जहां स्वास्थ्य विभाग व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे बेहतरीन स्कीमों के बारे में जानकारी दी जा रही है , स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्वास्थ्य शिक्षिका निर्मला महंत ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में इस भव्य स्टाल को दशहरा पर्व के दौरान स्थापित किया गया है जहां अधिकतर मामले युवाओं के आ रहे हैं जो मानसिक तनाव व नशे से दूर रहना चाहते हैं , इसके अलावा समय समय पर मन्नत कला मंच द्वारा नाटक नुक्कड़ के माध्यम से भी लोगों को स्वस्थ के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं एलईडी के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना काल में किए उत्कृष्ट कार्यो के बारे में भी जानकारी दी जा रही है और आम जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्कीमों की विभाग के कर्मियों द्वारा जानकारी सांझा की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *