राजा वीरभद्र सिंह के बाद कौल सिंह कांग्रेस के सबसे बड़े नेता:  डीआर जोशी, आठ बार रह चुके हैं विधायक और चार बार मंत्री मनाली। प्रदेश इंटक प्रवक्ता डीआर जोशी ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह के बाद कौल सिंह प्रदेश कांग्रेस में सबसे बड़े नेता है। प्रेस को जारी बयान में डीआर जोशी ने कहा कि कौल सिंह आठ बार विधायक रह चुका है। चार बार मंत्री रहकर प्रदेश के विकास में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह कौल सिंह ठाकुर को अपना हनुमान कहते थे। कौल सिंह ने राजा वीरभद्र सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया और हिमाचल प्रदेश को उंचाई में ले गए। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कौल सिंह ठाकुर ने स्वास्थ्य मंत्री रहते हए लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कोलेज नेरचौक मंडी व डा. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कोलेज टांडा, डा.वाई एस परमार मेडिकल कोलेज नाहन तथा चंबा को मेडिकल कोलेज देकर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया। उन्होंने कहा कि कौल सिंह नोवीं बार जीत हासिल कर विधानसभा में पहुंचेंगे।  उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आते ही स्वास्थ्य सुविधाएं लचर हो गई। भाजपा सरकार हर क्षेत्र में फेल है। प्रदेश की जनता का भाजपा से मोह भंग हो गया है। जोशी ने दावा किया कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाएगी ओर प्रदेश में ढीली हुई विकास की रफ्तार को गति देंगे। उन्होंने कहा कि गत लोकसभा उप चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र से जनता ने रानी प्रतिभा सिंह को भारी मतों से जीतकर प्रदेश की जनता ने अपना स्पष्ठ सन्देश दे दिया है। अब की बार कांग्रेस की सरकार बनाना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *