मनाली। चित्रा तूलिका के सौजन्य से मनाली के राम बाग में चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। नगर परिषद के अध्यक्ष चमन कपूर ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से कलाकारों की प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। उन्होंने प्रदर्शनी लगाने के लिए शशि शर्मा, अम्बिका शर्मा, कनिका शर्मा, तारा चन्द और अनमोल वर्मा को बधाई दी। कपूर ने कहा कि रावमा पाठशाला की सीमा दीवार में पेटिंग बनाई जाएगी। पेटिंग का कार्य इन युवा कलाकारों को ही दिया जाएगा।प्रदर्शनी में स्थानीय कलाकारों के चित्रों, पेंटिग, वाल पेंटिग, पोस्टर पेंटिग और कैनवास पर बनाए गए चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। ये सभी कलाकार मनाली व आसपास के क्षेत्रों से है। चित्रकार शशि शर्मा, अम्बिका शर्मा, कनिका शर्मा, तारा चन्द और अनमोल वर्मा ने बताया कि उन्होंने चित्रकला का कोई विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त नहीं लिया है लेकिन वे पिछले कई साल से शौकिया तौर पर पेंटिग बना रहे हैं तथा ऑनलाइन सेल भी कर रही है। उन्होंने बताया कि उनकी हर पेंटिग की थीम अलग रहती है। उनके कहा कि उनकी पेंटिग की काफी मांग है। चित्र तूलिका के एमडी शशि शर्मा ने बताया कि उनका मुख्य लक्ष्य आर्ट और म्यूजिक के द्वारा कलाकारों को प्रोत्साहित करना है तथा उनकी कला के लिए मंच उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि स्काई डायनिंग रेस्तरां के एमडी दमन कपूर के सौजन्य से प्रदर्शनी सात से 11 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर नप उपाध्यक्ष मनोज कुमार, पार्षद ललिता मौजूद रही। Post navigation PM Modhi kullu dushera 2022 : प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा समारोह में भाग लिया शिक्षा मंत्री ने राउगी गांव में पशु औषधालय का उद्घाटन किया